Get App

SIP Calculator: ₹1000 की मंथली SIP से ₹2 लाख का फंड, जानिए कितना लगेगा समय

SIP Calculator: क्या सिर्फ ₹1000 की मंथली SIP से लाखों का फंड बन सकता है? जवाब है, हां। जानिए ₹1000 की मंथली SIP कितने समय में 2 लाख रुपये हो जाएगी। साथ ही, अगर आप इसे 10, 15 या 20 साल जारी रखते हैं, तो आपके पास कितना पैसा हो जाएगा।

Suneel Kumarअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 5:48 PM
SIP Calculator: ₹1000 की मंथली SIP से ₹2 लाख का फंड, जानिए कितना लगेगा समय
SIP की सबसे बड़ी खूबी है कि इसमें आपको एक बार में मोटी रकम नहीं लगानी पड़ती, बल्कि धीरे-धीरे निवेश कर सकते हैं।

SIP Calculator: हर कोई चाहता है कि उसकी बचत समय के साथ बढ़कर एक अच्छी-खासी रकम बन जाए। ऐसा करने का एक असरदार तरीका है म्यूचुअल फंड्स में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश करना। SIP से आप हर महीने छोटी-छोटी रकम निवेश कर सकते हैं, जो लंबे समय में कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) की ताकत से काफी बढ़ जाती है।

आइए जानते हैं कि अगर आप हर महीने केवल ₹1,000 की SIP करते हैं और तो ₹2 लाख इकट्ठा करने में कितना समय लगेगा।

निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?

आपकी ₹1,000 की SIP से ₹2 लाख का फंड कितने समय में बनेगा, यह निर्भर करता है मिलने वाले रिटर्न पर। म्यूचुअल फंड आमतौर पर लॉन्ग टर्म में 12% रिटर्न देते हैं। यह फंड के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है, लेकिन ठीकठाक प्रदर्शन करने वाले म्यूचुअल फंड में कमोबेश यही रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें