Get App

SIP Investment Strategy: सिर्फ 10 साल में आप बन जाएंगे करोड़पति, इस्तेमाल करें SIP में निवेश की यह स्ट्रेटेजी

SIP Investment Strategy: सिप से हर महीने आप फिक्स्ड अमाउंट 10-12 साल तक इनवेस्ट कर सकते हैं। कोई इनवेस्टर्स अपनी इनकम के हिसाब से इनवेस्टमेंट का अमाउंट तय कर सकता है। अगर आप हर महीने ज्यादा इनवेस्ट करते हैं तो आप बड़ा फंड जल्द तैयार कर सकते हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 14, 2025 पर 12:13 PM
SIP Investment Strategy: सिर्फ 10 साल में आप बन जाएंगे करोड़पति, इस्तेमाल करें SIP में निवेश की यह स्ट्रेटेजी
म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करने से पहले आपको मैजिक ऑफ कंपाउंडिंग को समझ लेना ठीक रहेगा।

अगर आप सच में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको टारगेट हासिल करने से कोई रोक नहीं सकता। आज अमीर बनना काफी आसान हो गया है। इसका क्रेडिट म्यूचुअल फंड्स को जाता है। खासकर सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान ने इसे बहुत आसान बना दिया है। आपको पहले अपना लक्ष्य तय करना होगा। उसके बाद उस लक्ष्य को हासिल करने के प्लान पर चलना होगा। इससे भी बड़ी बात यह कि आपको अपनी इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी पर भरोसा करना होगा।

इनवेस्ट करने की क्षमता से अमाउंट बढ़ाया या घटाया जा सकता है

म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम (Equity Scheme of Mutual Fund) में लंबे समय तक इनवेस्ट करने पर शानदार रिटर्न मिलता है। SIP ने इस काम को बहुत आसान बना दिया है। सिप से हर महीने आप फिक्स्ड अमाउंट 10-12 साल तक इनवेस्ट कर सकते हैं। कोई इनवेस्टर्स अपनी इनकम के हिसाब से इनवेस्टमेंट का अमाउंट तय कर सकता है। अगर आप हर महीने ज्यादा इनवेस्ट करते हैं तो आप बड़ा फंड जल्द तैयार कर सकते हैं। अगर आप थोड़ा कम अमाउंट का इनवेस्ट करते हैं तो टारगेट (एक करोड़ रुपये) हासिल करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। आप अपनी इनकम को ध्यान में रखने अपने लिए खास स्ट्रेटेजी बना सकते हैं।

मैजिक ऑफ कंपाउंडिंग को समझना बहुत जरूरी है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें