Green Fixed Deposits: ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट (GFD) नियमित फिक्स्ड डिपॉजिट से अलग होती हैं। जीएफडी का पैसा उन योजनाओं में लगाया जाता है जो ग्रीन एनर्जी से जुड़ी होती हैं। इसमें रिन्यूअबल एनर्जी, स्वच्छ परिवहन, टिकाऊ जल और अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण आदि शामिल होती हैं। ग्रीन एफडी देने वाले बैंकों की गिनती में एयू स्मॉल फाइनेंस, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक, एसबीआई जैसे कई बैंक शामिल हैं। ये बैंक ग्रीन एफडी पर 5.7 फीसदी से लेकर 8 प्रतिशत की ब्याज ऑफर कर रहे हैं। सभी बैंक अलग-अलग टाइम पीरियड की ग्रीन एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहे हैं।
