हेल्थ इंश्योरेंस आज हर परिवार की ज़रूरत बन चुका है। लेकिन अक्सर लोग पॉलिसी खरीदते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिनका असर तब सामने आता है जब उन्हें क्लेम की सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अधूरी जानकारी, गलत खुलासे और पॉलिसी की शर्तों को न समझना क्लेम रिजेक्शन की सबसे बड़ी वजहें हैं।
