Small Saving Interest Rate: सरकार ने आम लोगों को राहत दी है। मोदी सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम पर इंटरेस्ट रेट का ऐलान कर दिया है। सरकार ने 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम के इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसी उम्मीद थी कि सरकार स्मॉल सेविंग स्कीम पर इंटरेस्ट घटा सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज सोमवार 30 जून 2025 को घोषणा की है कि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड भविष्य निधि (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) और पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें नहीं बदली जाएंगी।
