निवेशकों को मिली राहत! छोटी बचत योजनाओं पर सरकार ने नहीं घटाया ब्याज

सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें फिर नहीं बदलीं। PPF, NSC और सुकन्या योजना समेत सभी स्कीम्स में रिटर्न स्थिर रहेगा। लगातार आठवीं तिमाही तक दरें जस की तस रहने से निवेशकों को स्थिरता का भरोसा मिला है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 7:42 PM
Story continues below Advertisement
सरकार ने आखिरी बार FY 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं की दरों में बदलाव किया था।

सरकार ने छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ये दरें 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली तिमाही के लिए लगातार आठवीं बार पहले जैसी ही रखी गई हैं। यानी निवेशकों को मिलने वाले ब्याज में इस बार भी कटौती नहीं होगी। मौजूदा आर्थिक हालात को देखकर अटकलें लग रही थीं कि सरकार कुछ योजनाओं पर ब्याज घटाने पर विचार कर सकती है।

वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि FY 2026-27 की पहली तिमाही (1 अप्रैल से 30 जून 2026) के लिए सभी योजनाओं की ब्याज दरें वही रहेंगी, जो पिछली तिमाही (1 जनवरी से 31 मार्च 2026) में थीं।


इसका मतलब है कि सरकार ने फिलहाल ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव जरूरी नहीं समझा।

किस स्कीम पर कितना ब्याज

सुकन्या समृद्धि योजना पर निवेशकों को 8.2% ब्याज मिलता रहेगा, जो इन योजनाओं में सबसे ज्यादा है।

  • तीन साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दर 7.1% बनी रहेगी।
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1% और पोस्ट ऑफिस सेविंग्स डिपॉजिट पर 4% ब्याज मिलता रहेगा।
  • किसान विकास पत्र (KVP) पर 7.5% ब्याज मिलेगा और इसमें पैसा 115 महीने में मैच्योर होगा।
  • नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर 7.7% ब्याज मिलता रहेगा।
  • वहीं, मंथली इनकम स्कीम (MIS) पर निवेशकों को 7.4% का रिटर्न मिलेगा।

लगातार आठवीं तिमाही तक स्थिर दरें

इस फैसले के साथ छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें लगातार आठवीं तिमाही तक बिना किसी बदलाव के बनी हुई हैं। सरकार ने आखिरी बार FY 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं की दरों में बदलाव किया था।

यानी फिलहाल सरकार स्थिर ब्याज दरों की नीति पर ही चल रही है, जिससे निवेशकों को रिटर्न में स्थिरता बनी रहती है।

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को DA बढ़ने का इंतजार, अप्रैल में हो सकता है ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।