Get App

Standard deduction increase 2026: नौकरी करने वालों को मिलेगा तोहफा, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा सकती है सरकार

स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा नौकरी करने वाले लोगों और पेंशनर्स दोनों को मिलता है। यह बेनेफिट इनकम टैक्स की नई और पुरानी दोनों रीजीम में उपलब्ध है। इससे टैक्सेबल इनकम घट जाती है। इसके लिए कोई इनवेस्टमेंट नहीं करना पड़ता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 2:48 PM
Standard deduction increase 2026: नौकरी करने वालों को मिलेगा तोहफा, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा सकती है सरकार
इनकम टैक्स की ओल्ड रीजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 50,000 रुपये है। इनकम टैक्स की नई रीजीम में यह 75,000 रुपये है।

सरकार का फोकस इनकम टैक्स के नियमों को आसान बनाने पर है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इसके लिए इनकम टैक्स की नई रीजीम को आसान बनाने के उपाय करती आई हैं। इस बार बजट में टैक्सपेयर्स खासकर सैलरीड टैक्सपेयर्स की नजरें स्टैंडर्ड डिडक्शन पर लगी हैं।

नई रीजीम में ज्यादातर डिडक्शंस नहीं मिलते हैं

इनकम टैक्स की नई रीजीम अब डिफॉल्ट रीजीम हो गई है। इसमें ज्यादातर डिडक्शंस और एग्जेम्प्शंस नहीं मिलते हैं। लेकिन, टैक्स के रेट्स कम हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लाइफ स्टाइल पर लोगों का खर्च बढ़ रहा है। इनफ्लेशन ने परिवार के बजट पर दबाव बढ़ाया है। ऐसे में मौजूदा स्टैंडर्ड डिडक्शन क्या पर्याप्त है?

नौकरी करने वालों को स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें