देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रिटेल ग्राहकों के लिए IMPS ट्रांजैक्शन चार्ज को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 15 अगस्त 2025 से लागू होंगी। ये बदलाव ऑनलाइन और ब्रांच दोनों चैनलों पर अलग-अलग तरीके से लागू किए गए हैं। कुछ स्लैब में चार्ज बदले हैं, जबकि कुछ में पुराने ही रहेंगे।
IMPS क्या है?
IMPS एक रियल-टाइम पेमेंट सर्विस है, जिसे NPCI (National Payments Corporation of India) ऑपरेट करता है। इसकी खासियत है कि यह 24x7 उपलब्ध रहती है, यहां तक कि बैंक छुट्टियों के दिन भी ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
SBI में IMPS ट्रांजैक्शन की अधिकतम लिमिट 5 लाख रुपये है (SMS और IVR चैनल को छोड़कर)।
SBI में ऑनलाइन IMPS चार्ज
25,000 रुपये तक – कोई चार्ज नहीं
25,001 रुपये से 1 लाख रुपये तक – 2 रुपये + GST
1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक – 6 रुपये + GST
2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक – 10 रुपये + GST
पहले, ऑनलाइन IMPS ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं था, लेकिन अब 25,000 रुपये से ऊपर की रकम पर नाममात्र चार्ज देना होगा।
ब्रांच में IMPS चार्ज
SBI ने ब्रांच से किए जाने वाले IMPS ट्रांजैक्शन के चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है।
न्यूनतम चार्ज – 2 रुपये + GST
अधिकतम चार्ज – 20 रुपये + GST
किसे मिलेगी छूट?
SBI ने कई सैलरी पैकेज अकाउंट्स के लिए ऑनलाइन IMPS चार्ज माफ रखे हैं। इनमें ये शामिल हैं।
डिफेंस
डिफेंस सैलरी पैकेज
पैरा मिलिट्री सैलरी पैकेज
इंडियन कोस्ट गार्ड सैलरी पैकेज
सेंट्रल गवर्नमेंट सैलरी पैकेज
पुलिस सैलरी पैकेज
रेलवे सैलरी पैकेज
शौर्य फैमिली पेंशन अकाउंट्स
इसके अलावा कॉरपोरेट सैलरी पैकेज, स्टेट गवर्मेंट सैलरी पैकेज, स्टार्टअप सैलरी पैकेज और फैमिली सेविंग अकाउंट के लिए भी ऑनलाइन चैनल पर चार्ज माफ है।
अन्य बैंकों के IMPS चार्ज
कैनरा बैंक
1,000 रुपये तक – कोई चार्ज नहीं
1,000 रुपये से 10,000 रुपये तक – 3 रुपये + GST
10,000 रुपये से 25,000 रुपये तक – 5 रुपये + GST
25,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक – 8 रुपये + GST
1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक – 15 रुपये + GST
2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक – 20 रुपये + GST
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
1,000 रुपये तक – कोई चार्ज नहीं
1,001 रुपये से 1 लाख रुपये तक –
ब्रांच से – 6 रुपये + GST
ऑनलाइन – 5 रुपये + GST
1 लाख रुपये से ऊपर –
ब्रांच से – 12 रुपये + GST
ऑनलाइन – 10 रुपये + GST
SBI का यह बदलाव छोटे ट्रांजेक्शन वाले ग्राहकों को असर नहीं करेगा, क्योंकि 25,000 रुपये तक के ऑनलाइन IMPS पर कोई चार्ज नहीं है। लेकिन, बड़ी रकम ट्रांसफर करने वाले ग्राहकों को अब थोड़ा चार्ज देना होगा। अन्य बैंकों की तुलना में SBI के नए चार्ज कम हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।