Get App

अब खाना पकाने वाले बर्तनों की क्वालिटी से समझौता नहीं, अक्टूबर से सख्त नियम लागू कर रही सरकार

सरकार 1 अक्टूबर से कुकवेयर, बर्तन और कैन के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) लागू कर रही है। जानिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर क्या है और सरकार इसे क्यों लागू कर रही है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 26, 2025 पर 8:16 PM
अब खाना पकाने वाले बर्तनों की क्वालिटी से समझौता नहीं, अक्टूबर से सख्त नियम लागू कर रही सरकार
सरकार ने QCO लागू करने की तारीख को बिजनेस के आकार के हिसाब चरणबद्ध किया है।

सरकार ने बड़े और मध्यम आकार की खाद्य और पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों को निर्देश दिया है कि 1 अक्टूबर से कुकवेयर, बर्तन और कैन के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) का पालन अनिवार्य होगा। यह कदम लगभग एक साल की राहत अवधि के बाद लागू किया जा रहा है। इसका मकसद उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और घरेलू उत्पादों की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से बनाना है।

QCO किन उत्पादों पर लागू है

QCO नियम कई प्रोडक्ट पर लागू होते हैं। इनमें स्मार्ट मीटर, फुटवियर, खिलौने, कुकिंग बर्तन, फायर एक्सटिंग्विशर, सेफ्टी ग्लास, वेल्डिंग रॉड और मकान बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान शामिल हैं। इसका मकसद सुरक्षा सुनिश्चित करना और निर्माण की गुणवत्ता में सुधार करना है।

उद्योग के हिसाब से टाइमलाइन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें