Get App

Diwali Bonus: सरकार आज कर सकती है दिवाली बोनस का ऐलान! रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

Diwali Bonus: नवरात्रि के साथ देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। सरकार रेलवे कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी दे सकती है। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर सकती है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Sep 24, 2025 पर 1:39 PM
Diwali Bonus: सरकार आज कर सकती है दिवाली बोनस का ऐलान! रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
केंद्र सरकार जल्द ही रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर सकती है। (Image:AI)

Diwali Bonus: नवरात्रि के साथ देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। सरकार रेलवे कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी दे सकती है। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर सकती है। ये बोनस कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी से जुड़ा बोनस (Productivity Linked Bonus) है। ये बोनस ज्यादातर कर्मचारियों को दिवाली के समय दिया जाता है। केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले फेस्टिवल बोनस मिलता है।

रेलवे के किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

यह बोनस गैर-राजपत्रित (non-gazetted) कर्मचारियों को मिलेगा। इसका मकसद उनकी मेहनत और रेलवे की कैपेसिटी बढ़ाने में किए योगदान को मान्यता देना है। पिछले साल भी करीब 11 लाख कर्मचारियों को यह बोनस दिया गया था, जिससे न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ा था। बल्कि, दिवाली के समय देशभर में खरीदारी और खपत में भी तेजी आई थी।

त्योहारों पर बढ़ेगी रौनक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें