Credit Cards

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ाई FD- सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें, अब मिलेगा ज्यादा रिटर्न

FD Rates: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई FD दरें 8 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुकी हैं

अपडेटेड Oct 10, 2025 पर 12:43 PM
Story continues below Advertisement
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

FD Rates: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई FD दरें 8 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुकी हैं। सेविंग अकाउंट की नई ब्याज दरें 1 अक्टूबर 2025 से लागू की गई हैं। इस बदलाव के बाद अब बैंक के ग्राहक मीडियम और लॉन्ग टर्म डिपॉजिट पर पहले से ज्यादा रिटर्न पा सकेंगे।

नई FD दरें (3 करोड़ रुपये से कम जमा पर लागू)

अब बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 4% से 8.05% के बीच होंगी। सबसे ज्यादा 8.05% ब्याज दर 5 साल के पीरियड वाली FD पर मिलेगी। यह दर लंबे पीरियड के निवेशकों के लिए काफी आकर्षक मानी जा रही है। कम पीरियड यानी एक साल से कम की एफडी पर ब्याज दरें 4% से शुरू होती हैं।


पीरियड के अनुसार ब्याज दरें

7 से 14 दिन: 4%

15 से 45 दिन: 4.25%

46 से 90 दिन: 4.50%

91 दिन से 6 महीने: 5%

6 महीने 1 दिन: 6.75%

9 महीने से कम 1 साल: 6%

1 साल: 7.40%

1 से 3 साल: 7.25%

5 साल: 8.05% (सबसे ज्यादा)

5 साल से 10 साल: 7.25%

सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें

सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) को बैंक ने एक्स्ट्रा फायदा दिया है। उन्हें सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.15% से 0.20% ज्यादा ब्याज मिलेगा। यानी अब उन्हें 4.20% से 8.10% तक की ब्याज दरें मिलेंगी।

7 से 14 दिन: 4.20%

91 दिन से 6 महीने: 5.20%

1 साल: 7.60%

5 साल: 8.10% (सबसे ज्यादा)

5 से 10 साल: 7.45%

यह योजना सीनियर सिटीजन के लिए सेफ और स्थायी इनकम का बेहतर विकल्प है।

सेविंग अकाउंट पर नई ब्याज दरें

1 लाख रुपये तक अमाउंट होन पर: 2.50%

1 लाख से 5 लाख रुपये तक: 3%

5 लाख से 10 लाख रुपये तक: 6.25%

10 लाख से 5 करोड़ रुपये तक: 7.50%

5 करोड़ से 25 करोड़ रुपये तक: 7.75% (सबसे ज्यादा)

25 करोड़ रुपये से ज्यादा बैलेंस वाले ग्राहकों के लिए ब्याज दरें कस्टमाइज्ड होंगी, जो बैंक से संपर्क कर पता की जा सकती हैं। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई ब्याज दरें आम निवेशकों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न चाहते हैं।

Silver Price Today: करवाचौथ के दिन महंगी हुई चांदी, जानिये 10 अक्टूबर को क्या रहा भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।