Get App

फेस्टिव सीजन में Swiggy देगी बेस्ट ऑफर, सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी 3 महीने फ्री डिलीवरी

Swiggy One Lite Membership Programme: ऑन-डिमांड कन्वीनियंस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने स्विगी वन लाइट (Swiggy One Lite) मेंबरशिप को लॉन्च किया है। स्विगी वन लाइट मेंबरशिप में सिर्फ 99 रुपये में तीन महीने फ्री डिलीवरी, एक्सक्लूसिव ऑफर और डिस्काउंट का लाभ मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2023 पर 5:46 PM
फेस्टिव सीजन में Swiggy देगी बेस्ट ऑफर, सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी 3 महीने फ्री डिलीवरी
ऑन-डिमांड कन्वीनियंस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने स्विगी वन लाइट (Swiggy One Lite) मेंबरशिप को लॉन्च किया है।

Swiggy One Lite Membership Programme: ऑन-डिमांड कन्वीनियंस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने स्विगी वन लाइट (Swiggy One Lite) मेंबरशिप को लॉन्च करेगी। स्विगी वन लाइट मेंबरशिप में सिर्फ 99 रुपये में तीन महीने फ्री डिलीवरी, एक्सक्लूसिव ऑफर और डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। स्विगी ने फेस्टिवल से पहले अच्छा ऑफर अपने ग्राहकों को दिया है। यह स्विगी वन का नया और ज्यादा किफायती ऑप्शन है। यह देश का इकलौता मेंबरशिप प्रोग्राम है, जिसमें फूड, ग्रॉसरी और पिक-अप और ड्रॉप सर्विसेज जैसे कई तरह के फायदे मिलेंगे।

स्विगी वन लाइट के फायदे

3 महीने की स्विगी वन लाइट मेंबरशिप के माध्यम से यूजर्स को 149 रुपये से ज्यादा के फूड ऑर्डर पर कुल 10 फ्री डिलीवरी का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें 199 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर इंस्टामार्ट पर भी 10 फ्री डिलीवरी का फायदा मिलेगा। फ्री डिलीवरी के साथ-साथ यूजर्स को 20,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट में नियमित ऑफर्स के अतिरिक्त 30 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। वन लाइट मेंबर्स को 60 रुपये से ज्यादा की स्विगी जीनी (Swiggy Genie) डिलीवरी भी 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।

फेस्टिव सीजन के समय ग्राहकों को होगा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें