गिरावट में बना मौका! टाटा स्मॉल कैप फंड में फिर कर सकेंगे लंपसम; जानिए किस वजह से लगी थी रोक

टाटा स्मॉल कैप फंड ने लंपसम निवेश फिर से खोल दिया। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या यह गिरावट सच में मौका है या अभी और जोखिम बाकी है? पहले क्यों लगी थी रोक और अब अचानक क्या बदल गया, समझिए पूरी तस्वीर।

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 6:26 PM
Story continues below Advertisement
हाल में स्मॉल कैप स्टॉक्स में आई गिरावट के बाद वैल्यूएशन थोड़े सहज हुए हैं।

टाटा एसेट मैनेजमेंट ने अपने Tata Small Cap Fund में 6 अप्रैल 2026 से फिर से फ्रेश लंपसम और स्विच-इन इनवेस्टमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। इससे पहले स्मॉल कैप सेगमेंट में लिक्विडिटी की दिक्कत और सही निवेश के मौके कम होने की वजह से इनफ्लो पर रोक लगाई गई थी।

पहले क्यों लगाई गई थी रोक

फंड हाउस ने पहले लंपसम निवेश इसलिए सीमित किया था क्योंकि बाजार में वैल्यूएशन काफी ऊंचे थे। ऐसे में पैसा सही जगह लगाना मुश्किल हो रहा था। यानी अच्छे स्टॉक्स महंगे हो गए थे और फंड के पास निवेश के सीमित विकल्प बचे थे।


अब क्यों लिया गया फैसला

हाल में स्मॉल कैप स्टॉक्स में आई गिरावट के बाद वैल्यूएशन थोड़े सहज हुए हैं। इसी वजह से फंड हाउस ने दोबारा निवेश खोलने का फैसला लिया है। उनका मानना है कि अब बाजार में ऐसे मौके मिल रहे हैं जहां अच्छे बिजनेस वाजिब कीमत पर मिल सकते हैं।

फंड हाउस का क्या कहना है

टाटा एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर आनंद वर्धराजन ने कहा कि यह फैसला इस भरोसे को दिखाता है कि मौजूदा बाजार में मजबूत बैलेंस शीट और टिकाऊ ग्रोथ वाली कंपनियों में निवेश के मौके मौजूद हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि स्मॉल कैप में उतार-चढ़ाव हमेशा बना रहता है, लेकिन हाल की गिरावट ने लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए बेहतर एंट्री पॉइंट बना दिए हैं।

निवेशकों के लिए क्या मतलब है

इस फैसले का मतलब यह है कि जो निवेशक लंबे समय के नजरिए से स्मॉल कैप में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए अब फिर से मौका खुल गया है। अब वे पहले के मुकाबले बेहतर वैल्यूएशन पर इस सेगमेंट में एंट्री कर सकते हैं।

फंड की बाकी सभी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी। यानी सिर्फ निवेश खोलने का फैसला बदला है, स्कीम के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना चाहते हैं? सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले इन पांच फंडों के बारे में जान लीजिए

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।