Get App

Tax old regime vs new regime: इनवेस्टमेंट प्रूफ सब्मिट करते समय एंप्लॉयीज को किस ऑप्शन को सेलेक्ट करना चाहिए?

कोई एंप्लॉयी ओल्ड टैक्स रीजीम को सेलेक्ट करता है तो एंप्लॉयर उसके एग्जेम्प्शन और डिडक्शन को ध्यान में रखते हुए टीडीएस काटता है। ओल्ड रीजीम में टैक्सपेयर्स को कई तरह के एग्जेम्प्शन और डिडक्शंस मिलते हैं। इनमें सेक्शन 80सी, सेक्शन 80डी और होम लोन पर मिलने वाले डिडक्शंस शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 4:22 PM
Tax old regime vs new regime: इनवेस्टमेंट प्रूफ सब्मिट करते समय एंप्लॉयीज को किस ऑप्शन को सेलेक्ट करना चाहिए?
नई टैक्स रीजीम में सालाना 12 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स नहीं लगता है।

कंपनियों ने एंप्लॉयीज से फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के इनवेस्टमेंट प्रूफ मांगने शुरू कर दिए हैं। सवाल है कि एंप्लॉयी को ओल्ड रीजीम में बने रहना चाहिए या नई रीजीम में शिफ्ट करना चाहिए? इसका असर फाइनेंशियल ईयर के दौरान एंप्लॉयी के टैक्स कैलकुलेशन पर पड़ता है। कंपनी का फाइनेंस डिपार्टमेंट इसी आधार पर हर महीने एंप्लॉयी की सैलरी से टीडीएस काटता है।

जब कोई एंप्लॉयी ओल्ड टैक्स रीजीम को सेलेक्ट करता है तो एंप्लॉयर उसके एग्जेम्प्शन और डिडक्शन को ध्यान में रखते हुए टीडीएस काटता है। ओल्ड रीजीम में टैक्सपेयर्स को कई तरह के एग्जेम्प्शन और डिडक्शंस मिलते हैं। इनमें सेक्शन 80सी, सेक्शन 80डी और होम लोन पर मिलने वाले डिडक्शंस शामिल हैं। नई रीजीम में टैक्सपेयर्स को ये डिडक्शंस और एग्जेम्प्शंस नहीं मिलते हैं।

एन ए शाह एसोसिएट्स के पार्टनर (टैक्स) गोपाल बोहरा ने कहा, "नई टैक्स रीजीम में टैक्सपेयर्स को 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है। टैक्स के रेट्स भी कम हैं। पुरानी रीजीम में FY2025-26 में कुल 25 लाख रुपये की इनकम वाले सैलरीड टैक्सपेयर अगर कुल 8 लाख रुपये तक का डिडक्शन क्लेम करता है तभी उसे फायदा है।" इसका मतलब है कि अगर टैक्सपेयर्स का कुल डिडक्शन 8 लाख रुपये से कम है तो उसके लिए नई रीजीम सही रहेगी।

नई टैक्स रीजीम में सालाना 12 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स नहीं लगता है। 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है। प्रोविडेंट फंड और एनपीएस अकाउंट में एंप्लॉयर के कंट्रिब्यूशन पर टैक्स बेनेफिट्स मिलता है। सैलरीड टैक्सपेयर्स की इनकम सालाना 12.75 लाख रुपये से ज्यादा होने पर उसे स्लैब रेट के हिसाब से टैक्स चुकाना पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें