सुपीर्म कोर्ट ने हाल में मिनरल्स पर टैक्स को लेकर एक बड़ा फैसला दिया था। कोर्ट ने राज्यों को माइनिंग एक्टिविटीज पर पहले की तारीख (जो बीत चुकी है) से टैक्स लगाने की इजाजत दे दी थी। एनालिस्ट्स का कहना है कि इसका व्यापक असर पड़ेगा। यहां तक कि इसका असर आप पर भी पड़ेगा। आपका बिजली का बिल बढ़ जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला 14 अगस्त को दिया। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य बगैर इंटरेस्ट टैक्स का अपना बकाया वसूल कर सकते हैं। इस बकाया का भुगतान 12 साल की अवधि में किया जा सकता है। इसकी शुरुआत FY26 से होगी।
