Get App

Cash Limit Home: घर में कितना रख सकते हैं कैश, जानिए क्या हैं इनकम टैक्स के नियम

Cash Limit Home: एक आदमी अपने घर में कितना कैश रख सकता है? इसके लिए CBDT के नियम जानना होगा। हालांकि जितने रुपये बरामद होता है। उसके बारे में सोर्स बताना जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2022 पर 1:00 PM
Cash Limit Home: घर में कितना रख सकते हैं कैश, जानिए क्या हैं इनकम टैक्स के नियम
घर में रखे पैसों का सोर्स न बता पाने पर 137 फीसदी तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।

Cash Limit Home: इन दिनों इनकम टैक्स, ED, CBI जैसी बड़ी जांच एजेंसियां छापेमारी कर रही हैं। ED ने हाल ही में कई जगह छापेमारी की है। जहां करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। ED ने पश्चिम बंगाल में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से 50 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। ऐसे में सवाल उठता है कि आम आदमी अपने घर में कितना कैश रख सकते हैं? जिससे उस पर कोई कार्यवाही नहीं हो। लिहाजा ऐसे सवालों के जवाब के लिए ये खबर आपके लिए काफी जरूरी साबित हो सकती है।

इनकम टैक्स विभाग के नियमों के मुताबिक, आप अपने घर में कितना भी कैश रख सकते हैं। अगर उसे जांच एजेंसी पकड़ लेती है तो आपको उसका सोर्स बताना होगा। आपने उस पैसे को वैध तरीके से कमाया है और उसके लिए पूरे डॉक्यूमेंट्स होना चाहिए। वहीं अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न भरा है तो फिर घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप सोर्स नहीं बता पाए तो फिर जांच एजेंसियां कार्रवाई जरूर करेंगी।

जानिए क्या हैं नियम

घर में रखे पैसे का सोर्स बताना जरूरी है। अगर आप सोर्स नहीं बता पाते हैं तो 137 फीसदी तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें