Get App

Income Tax Portal: टैक्स प्रोफेशनल्स के लिए भी सिरदर्द बना नया इनकम टैक्स पोर्टल

इनकम टैक्स का नया पोर्टल बहुत धीमा है और टैक्स प्रोफेशनल्स को भी रिटर्न भरने में मुश्किलें हो रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2021 पर 7:29 PM
Income Tax Portal: टैक्स प्रोफेशनल्स के लिए भी सिरदर्द बना नया इनकम टैक्स पोर्टल

अभिषेक अनेजा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से नया पोर्टल लॉन्च करने के बाद से अधिकतर चार्टर्ड एकाउंटेंट और टैक्स एडवोकेट परेशान हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा था नए पोर्टल से टैक्सपेयर्स को रिटर्न भरने में आसानी होगी लेकिन इसके जरिए CA और अन्य टैक्स प्रोफेशनल्स को भी इनकम टैक्स रिटर्न भरने में मुश्किलें हो रही हैं।

इस पोर्टल का बेहद धीमा होना, टैक्सपेयर का प्रोफाइल अपडेट नहीं हो पाना, OTP देर से मिलना, पासवर्ड भूलने का विकल्प नहीं होना, डिजिटल सिग्नेचर नहीं चलना, पहले से भरी गई जानकारी का डाउनलोड नहीं होना जैसी कई समस्याएं हैं।

टैक्स प्रोफेशनल्स रिटर्न के अलावा अन्य फॉर्म भी दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। इस पोर्टल में कमियों के कारण फॉर्म 15CA और 15CB को मैनुअल कर दिया गया है। TDS रिटर्न भरने में भी मुश्किल हो रही है और पुराना डेटा पूरी तरह उपलब्ध नहीं है।

इसके अलावा टैक्स प्रोफेशनल्स को एक बड़ी समस्या टैक्स फाइलिंग का सॉफ्टवेयर नहीं चलने के कारण हो रही है। ऐसी रिपोर्ट है कि टैक्स सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनियों को अभी तक नए इनकम टैक्स पोर्टल पर ऑथराइज नहीं किया गया है। इस वजह से अधिकतर टैक्स प्रोफेशनल अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।

इंडिया पोस्ट ने घोषणा की है कि इनकम टैक्स पेयर्स जल्द ही अपने टैक्स रिटर्न पोस्ट ऑफिस में दाखिल कर सकेंगे। हालांकि, यह पता नहीं है कि यह मैनुअल होगा या ऑनलाइन। अगर यह मैनुअल होगा तो हम टैक्स रिटर्न भरने के लिए कतारों में लगने वाले पुराने दौर में लौट जाएंगे। इसे ऑनलाइन करने के लिए नए इनकम टैक्स पोर्टल का सही तरीके से काम करना जरूरी होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें