इन सेवाओं और वस्तुओं के अलावा GST Council ऑनलाइन गेमिंग, हॉर्स राइडिंग और कसीनो पर भा टैक्स लगाने का फैसला ले सकती है। पिछले हुए गुड़ यानी राब पर लगने वाली जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी का कर दिया गया है। इसके अलावा इसे बेचने पर किसी भी तरह का टैक्स न लगाने का फैसला किया गया है। हालांकि इसके पैकेज्ड या लेबल किए जाने पर पांच फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा NTA द्वारा आयोजित कराए जाने वाली शैक्षणिक संस्थानों के इंट्रेस एग्जाम की फीस पर भी टैक्स से राहत दी गई है। कोल रिजेक्ट्स और डेटा लॉगर्स पर भी छूट है। डेटा लॉगर्स पर GST 18% से घटाकर शून्य कर दी गई है। वहीं सरकार ने अदालतों और न्यायाधिकरणों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं पर कर लागू किया है। इसलिए, लोग सेवा का लाभ उठाने पर अतिरिक्त रुपये का भुगतान करने की उम्मीद कर सकते हैं।