Income Tax : इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों को डेडलाइन की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि अंतिम समय पर हड़बड़ी ना हो और बिना जुर्माने के आपका काम पूरा हो जाए। इसके साथ ही टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स से जुड़े नए नियमों और कानूनों की जानकारी होना भी जरूरी है। डेडलाइन से चूकने पर कई बार कानूनी प्रक्रियाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स की सहूलियत के लिए डेडलाइन और जरूरी डेट्स को लेकर कैलेंडर जारी किया है। आप इन डेट्स को ध्यान में रखते हुए अपने सभी काम तय समय में पूरा कर सकते हैं। यहां हमने इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े जरूरी डेट्स की पूरी जानकारी दी है।
