इनकम टैक्स फाइल करने के आखिरी दिन की उल्टी गिनती जारी है। सिर्फ एक दिन बचा है। हम सभी जानते हैं कि 31 जुलाई रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख होती है। ऐसे में जो लोग इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं। उन्हें इनकम टैक्स एक्ट 1916 के तहत टैक्स फाइल करना जरूरी होता है। लेकिन भारत में सिक्किम एक ऐसा राज्य है, जहां की जनता अगर करोड़ों रुपये भी कमाएं तो भी उन्हें धेला भर भी टैक्स नहीं देना होता है। यानी इस राज्य के लोग टैक्स के मामले से कोसों दूर हैं। यहां की 95 फीसदी आबादी टैक्स के दायरे से बाहर है।
