अगर नौकरी से आपकी सालाना इनकम (Annual Income) 10 लाख रुपये तक है तो आपको टैक्स (Income Tax) की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप पूरा टैक्स बचा सकते हैं। बस इसके लिए आपको थोड़ी प्लानिंग (Tax Planning) करनी होगी। नया वित्त वर्ष 1 अप्रैल से शुरू हुआ है। इसलिए अगर आप टैक्स बचाना चाहते हैं तो आपके लिए प्लान बनाने और उस पर अमल के लिए पूरा समय है। हम आपको बता रहे हैं कि टैक्स बचाने के लिए आपको क्या करना होगा।
