Income Tax Return : 25 दिसंबर तक फाइल हुए 4.43 करोड़ ITR, 31 दिसंबर है लास्ट डेट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर बताया, सिर्फ 25 दिसंबर को ही 11.68 लाख रिटर्न फाइल हुए हैं

अपडेटेड Dec 26, 2021 पर 8:43 PM
पिछली बार की तुलना में इस साल काफी कम लोगों ने आईटीआर फाइल किया है

Income Tax Return : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रविवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अभी तक 4.43 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल किए जा चुके हैं, जिनमें 25 दिसंबर को फाइल हुए 11.68 लाख रिटर्न शामिल हैं। इसमें वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 25 दिसंबर, 2021 तक फाइल हुए 2.41 करोड़ आईटीआर-1 और 1.09 करोड़ आईटीआर-4 शामिल हैं।

डिपार्टमेंट एसएमएस और ईमेल भेजकर दिला रहा है याद

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक ट्वीट के जरिये कहा, “25 दिसंबर, 2021 तक कुल 4,43,17,697 आईटीआर (ITR) हुए, जिसमें 25 दिसंबर को ही एक दिन में फाइल हुए 11,68,027 आईटीआर शामिल हैं।” डिपार्टमेंट लगातार एसएमएस और ईमेल्स भेजकर टैक्सपेयर्स को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपना रिटर्न फाइल करने की याद दिला रहे हैं।

Income Tax Return Filing Due Date: अंतिम दिन का इंतजार न करें, तुरंत करें ITR फाइल


50 लाख से कम आय पर भरें आईटीआर फॉर्म 1

आईटीआर फॉर्म 1 (सहज) और आईटीआर फॉर्म 4 (सुगम) सरल फॉर्म हैं जिनका इस्तेमाल बड़ी संख्या में छोटे और मझोले टैक्सपेयर करते हैं। सहज को 50 लाख रुपये तक की आय वाले टैक्सपेयर और वे लोग फाइल कर सकते हैं, जिनको सैलरी, एक मकान/ अन्य स्रोतों (ब्याज आदि) से आय होती है। आईटीआर-4 वे लोग, एचयूएफ और कंपनियों फाइल कर सकते हैं, जिनकी आय 50 लाख रुपये से ज्यादा है और जिन्हें बिजनेस और प्रोफेशन से इनकम होती है।

EPFO: अपनी पिछली कंपनी के PF खाते को कैसे करें ट्रांसफर, जानें ऑनलाइन करने का तरीका

31 दिसंबर है लास्ट डेट

आईटीआर फाइलिंग की अंतिम तारीख पहले ही 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ाई जा चुकी है। इसकी वास्तविक डेडलाइन 31 जुलाई, 2021 थी। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 10 जनवरी, 2021 तक बढ़ाई गई डेडलाइन तक 5.95 करोड़ आईटीआर फाइल हुए थे। टैक्स एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि अभी टैक्स फाइलिंग की तारीख और बढ़ाई जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।