Get App

ITR Filing FY22 : ITR 1 से ITR 7 तक, अपने लिए कैसे चुनें सही आईटीआर फॉर्म?

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए कई फॉर्म हैं। सोर्स ऑफ इनकम, टोटल टैक्सेबल इनकम, ऑरिजिन ऑफ एसेट (देशी या विदेशी) आदि के आधार पर फॉर्म का चुनाव करना पड़ता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2022 पर 11:43 AM
ITR Filing FY22 : ITR 1 से ITR 7 तक, अपने लिए कैसे चुनें सही आईटीआर फॉर्म?
Central Board of Direct Taxes (CBDT) ने आईटीआर के सात फॉर्म नोटिफाई किए हैं। इनमें ITR-1 से ITR-4 इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स के लिए हैं

Income Tax Return Filing FY22 : एसेसमेंट ईयर 2022-23 या वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 है। विभिन्न सोर्सेज से इनकम के लिए टैक्सपेयर्स को कई आईटीआर फॉर्म (ITR forms) उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे में टैक्सपेयर्स के लिए यह जानना जरूरी है कि उनके लिए कौन सा आईटीआर फॉर्म सही है।

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए कई फॉर्म हैं। सोर्स ऑफ इनकम, टोटल टैक्सेबल इनकम, ऑरिजिन ऑफ एसेट (देशी या विदेशी) आदि के आधार पर फॉर्म का चुनाव करना पड़ता है। Central Board of Direct Taxes (CBDT) ने आईटीआर के सात फॉर्म नोटिफाई किए हैं। इनमें ITR-1 से ITR-4 इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स के लिए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ITR 1 फॉर्म या सहज

अगर आप नौकरी करते हैं और फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में आपकी कुल इनकम 50 लाख रुपये तक थी तो आपको इस फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा। पेंशन पाने वाले लोगों को भी इसी फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा। अगर आपको बैंक में डिपॉजिट से इंटरेस्ट मिलता है, घर से किराए के रूप में इनकम होती है तो भी आपको इसी फॉर्म का चुनाव करना होगा। अगर आपकी एग्रीकल्चर इनकम 5000 रुपये है तो आपको आईटीआर-1 का इस्तेमाल करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें