Get App

ITR Form: वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जारी हुए नए ITR फॉर्म, जानिए आपको कौन सा फॉर्म करना है इस्तेमाल

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टैक्सेज (CBDT) ने असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म को नोटिफाई कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2022 पर 6:23 PM
ITR Form: वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जारी हुए नए ITR फॉर्म, जानिए आपको कौन सा फॉर्म करना है इस्तेमाल
CBDT ने ITR फॉर्म 1 से लेकर ITR फॉर्म 6 तक, सभी नए आईटीआर फॉर्म्स को नोटिफाई किया है

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टैक्सेज (CBDT) ने असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म को नोटिफाई कर दिया है। टैक्सपेयर्स इस फॉर्म के जरिए अब वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं। CBDT ने ITR फॉर्म 1 से लेकर ITR फॉर्म 6 तक, सभी नए आईटीआर फॉर्म्स को नोटिफाई किया है। लगभग सभी आईटीआर पिछले वित्त वर्ष की तरह ही है और कुछ छोटे बदलावों को छोड़कर इनमें कोई बड़ बदलवा नहीं किया गया है।

Nangia Andersen LLP की डायरेक्टर नेहा मल्होत्रा ने बताया, "समय से फॉर्म नोटिफाई होने से टैक्सपेयर्स को अब 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए आवश्यक जानकारियों का मिलाक के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि टैक्स अधिकारियों को ITR फॉर्म्स के लिए यूटिलिटी विकसित करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और अंतिम समय में जल्दबाजी के चलते कोई गड़बड़ी नहीं देखने को मिलेगी।" आइए जानते हैं कि किस टैक्सपेयर्स के लिए कौन सा ITR फॉर्म लागू होगा।

ITR 1 फॉर्म या सहज (SAHAJ)

ITR 1 फॉर्म या सहज उन सैलरी वाले व्यक्तियों के लिए हैं, जिनकी वित्त वर्ष 2021-22 में आय 50 लाख रुपये तक रही है। यहां यह याद रखा चाहिए की सैलरी में पेंशन आय भी शामिल होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें