Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 38वां दिन है। यूक्रेन ने मंगलवार को दावा किया कि रूस की सेना उसकी उत्तरी इलाके से 'तेजी से पीछे हट' रही है। वहीं ब्रिटिश खुफिया एजेंसी ने बताया कि कीव के आसपास यूक्रेनी सेना तेजी से इलाकों पर वापस कब्जा करती जा रही है और रूसी सेना यहां से पीछे हट रही है।
