Get App

टैक्सपेयर्स 15 मार्च तक जमा करा दें अपना एडवांस टैक्स, वरना देना पड़ेगा जुर्माना

Advance Tax Deadline: टैक्सपेयर्स के पास फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 के लिए एडवांस टैक्स की अंतिम और चौथी किश्त 15 मार्च तक जमा करनी है। टैक्सपेयर्स के पास एडवांस टैक्स जमा करने के लिए करीब 10 दिन बचे हैं। एडवांस टैक्स भरने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2025 है। अगर आप इस तय सीमा के अंदर एडवांस टैक्स नहीं चुकाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 5:51 PM
टैक्सपेयर्स 15 मार्च तक जमा करा दें अपना एडवांस टैक्स, वरना देना पड़ेगा जुर्माना
Advance Tax Deadline: टैक्सपेयर्स के पास फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 के लिए एडवांस टैक्स की अंतिम और चौथी किश्त 15 मार्च तक जमा करनी है।

Advance Tax Deadline: टैक्सपेयर्स के पास फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 के लिए एडवांस टैक्स की अंतिम और चौथी किश्त 15 मार्च तक जमा करनी है। टैक्सपेयर्स के पास एडवांस टैक्स जमा करने के लिए करीब 10 दिन बचे हैं। एडवांस टैक्स भरने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2025 है। अगर आप इस तय सीमा के अंदर एडवांस टैक्स नहीं चुकाते हैं, तो धारा 234 B और 243 C के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।

साल में 4 बार देना होता है एडवांस टैक्स

एडवांस टैक्स उसी फाइनेंशियल ईयर के अंदर दिया जाता है जिसमें इनकम हुई है। ये एक फाइनेंशियल ईयर में चार बार देना होता है। यदि इसे चार किश्तों में देना होता है। टैक्सपेयर्स को कुल टैक्स देनदारी का 15 फीसदी 15 जून तक चुकाना होता है। जबकि 45 फीसदी 14 सितंबर तक चुकाना होता। इसमें जून में चुकाई गई किश्त भी शामिल है। 15 दिसंबर तक देनदारी 75% है जिसमें जून और सितंबर की किश्तें शामिल हैं। आयकर कानून के मुताबिक 15 मार्च तक पूरा टैक्स 100 फीसदी चुकाना होता है।

किसे देना है एडवांस टैक्स?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें