गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

TCS के स्टॉक में Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 4200 के स्ट्राइक वाली कॉल 92.25 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 125-155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 62 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 13, 2025 पर 11:33 AM
Story continues below Advertisement
Mangalore Chemical & Fertilizer पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 163 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: पिछले साल नवंबर का निचला स्तर भी तोड़ने के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिखाई दिया। निफ्टी निचले स्तरों से 150 प्वाइंट से ज्यादा सुधरा। बैंक निफ्टी में करीब 500 प्वाइंट का सुधार देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली कायम नजर आई। डर का इंडेक्स INDIA VIX 6% चढ़ा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने टीसीएस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने डीएलएफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए इंडसइंड बैंक पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने मैंगलोर केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः TCS

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने TCS के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 4200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 92.25 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 125-155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 62 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः DLF Future


Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने DLF में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि DLF में 738 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 710 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 752 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः IndusInd Bank

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने IndusInd Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि IndusInd Bank में 967 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 940 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Mangalore Chemical & Fertilizer

मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Mangalore Chemical & Fertilizer का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Mangalore Chemical & Fertilizer के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 163 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 200-220 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।