वीजा का एक पैसा नहीं लगेगा! इस देश में भारतीयों का जाना हुआ सस्ता

Thailand: अगर आप भी थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय (Indians) अब बिना किसी वीजा फीस के थाईलैंड घूम सकते हैं। यानी, अब बिना किसी वीजा फीस का अमाउंट दिये थाईलैंड में घूम सकते हैं

अपडेटेड Oct 31, 2023 पर 3:47 PM
अगर आप भी थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

Thailand: अगर आप भी थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय (Indians) अब बिना किसी वीजा फीस के थाईलैंड घूम सकते हैं। यानी, अब बिना किसी वीजा फीस का अमाउंट दिये थाईलैंड में घूम सकते हैं। थाईलैंज वीजा फीस 3,000 रुपये के करीब है, जो अब एयरपोर्ट पर जाकर देनी होती है। हालांकि, अब आपको ये फीस नहीं देनी होगी। थाईलैंड ज्यादा से ज्याजा टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए ऐसा ऑफर दे रहा है।

थाईलैंड अस्थायी तौर पर वीजा की जरूरतों को भारतीयों के लिए मई 2024 तक के लिए हटा दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यह फैसला सितंबर में चाइनीज पर्यटकों के लिए वीजा आवश्यकताओं को समाप्त करने के बाद लिया गया है। अब भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए थाईलैंड में बिना वीजा के रह सकते हैं। थाईलैंड ने जनवरी से 29 अक्टूबर के बीच 2.20 करोड़ विजिटर्स आए हैं। इससे थाईलैंड को 927.5 बिलियन baht (25.67 बिलियन डॉलर के बराबर) का रेवेन्यू हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन ने बताया कि भारत और ताइवान के यात्रियों को इस साल 10 नवंबर से 10 मई तक थाईलैंड में वीजा-मुक्त एंट्री का बेनेफिट मिलेगा। देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के टारगेट से कैबिनेट बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। थाईलैंड की टूरिज्म अथॉरिटी के मुताबिक इस साल 30 लाख से अधिक लोग मलेशिया से थाईलैंड गए हैं। इससे पहले थाईलैंड ने बताया कि महामारी से पहले थाईलैंड में आने वाले पर्यटकों का सबसे बड़ा ग्रुप चीन से रह है। अक्टूबर 15 तक 2.65 मिलियन चाइनीज आए हैं।

इससे पहले 24 अक्टूबर को श्रीलंका कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 31 मार्च तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी थी। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। ये सर्विस 31 मार्च 2024 तक मिलेगी। इन देशों के पर्यटक अब श्रीलंका के लिए बिना किसी चार्ज के वीजा ले सकते हैं। ये एक बड़ा बदलाव है। भारत ऐतिहासिक रूप से श्रीलंका में टूरिज्म का बड़ा सोर्स रहा है।


IOC Q2 RESULT: मुनाफा घटकर 12,967 करोड़, आय गिरकर हुई 1.80 लाख करोड़ रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।