हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में अकसर "मटेरियल चेंज क्लॉज" शामिल होती है, जो पॉलिसी धारकों से कहती है कि उन्हें अपनी सेहत में कोई बड़ा बदलाव जैसे नई बीमारी या स्वास्थ्य समस्या होने पर बीमा कंपनी को सूचित करना होगा। हालांकि यह क्लॉज कानूनी रूप से पॉलिसी में दर्ज है, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल से पॉलिसी धारकों को परेशानियां हो सकती हैं।
