Get App

Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल 2026 से देश में लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट 2025, जानिए क्या है खास

Income Tax Act 2025 : नए कानून एक अहम बदलाव यह है कि अब असेसमेंट ईयर और प्रीवियस ईयर का फासला खत्म हो जाएगा। पुराने कानून में आय का हिसाब लगाने के लिए पिछले साल और अगले साल को अलग-अलग माना जाता था। नए कानून में इसे एक सिंगल टैक्स ईयर में बदल दिया गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 3:50 PM
Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल 2026 से देश में लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट 2025, जानिए क्या है खास
Income Tax Act 2025:1 अप्रैल 2026 से यह लागू होने वाला इनकम टैक्स एक्ट 2025 पुराने कानून की तुलना में हल्का सरल और स्पष्ट होगा। टैक्स पेयर्स अब आसानी से जान पाएंगे कि उनकी टैक्स की जिम्मेदारी कितनी है

Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो जाएगा। यह 1961 में बने पुराने कानून की जगह लेगा। इसे पिछले 60 सालों से इस्तेमाल किया जा रहा था। नए कानून में टैक्स दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि आपके टैक्स के राशि पर इसका सीधा असर नहीं होगा। इसका उद्देश्य केवल टैक्स कानून को सरल और समझने में आसान बनाना है। सरकार का कहना है कि नया कानून पुराने कानून के मुकाबले करीबन आधा होगा। इसमें अनावश्यक और पुराने प्रावधान हटा दिए गए हैं। इससे आम आदमी और बिजनेस दोनों के लिए टैक्स प्रक्रिया आसान हो जाएग। साथ ही नए कानून से टैक्स विवाद और लंबी कानूनी लड़ाई की संभावना भी कम होगी।

असेसमेंट ईयर और प्रीवियस ईयर का फासला होगा खत्म

नए कानून एक अहम बदलाव यह है कि अब असेसमेंट ईयर और प्रीवियस ईयर का फासला खत्म हो जाएगा। पुराने कानून में आय का हिसाब लगाने के लिए पिछले साल और अगले साल को अलग-अलग माना जाता था। नए कानून में इसे एक सिंगल टैक्स ईयर में बदल दिया गया है। इसके अलावा अगर आप समय पर आईटीआर यानी कि इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पाते तो भी आप टीडीएस यानी कि टैक्स डिडक्ट एट सोर्स की राशि की रिफंड मांग सकते हैं। पुराने कानून में ऐसा करने पर पेनाल्टी लगती थी। लेकिन नए कानून में यह सुविधा दी गई है।

इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि इस नए कानून में बजट 2026-27 में किए गए बदलाव भी शामिल किए जाएंगे। यानी अगर बजट में व्यक्तिगत या कॉर्पोरेट टैक्स में कोई नई व्यवस्था होती है तो वह नए कानून में स्वतः लागू होगी। नए नियम और टैक्स रिटर्न फॉर्म धीरे-धीरे जारी किए जाएंगे ताकि सभी टैक्स पेयर उन्हें इस्तेमाल कर सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें