Get App

खाद्य तेल की भ्रामक पैकेजिंग का खेल होगा खत्म,लेकिन दूसरे FMCG प्रोडक्ट्स में हो रही इस मनमानी पर कब लगेगी रोक!

पिछले कुछ समय में कंपनियों ने सीधे दाम बढ़ाने के बजाय पैकेट का साइज छोटा करने की रणनीति अपना ली थी,जिसे बाजार की भाषा में श्रिंकफ्लेशन कहा जाता है। इससे बाजार में 1 लीटर की जगह 650ml, 810ml, 850ml, 875ml, 900ml और 950ml जैसे अलग-अलग साइज के पैक बिकने लगे थे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 5:28 PM
खाद्य तेल की भ्रामक पैकेजिंग का खेल होगा खत्म,लेकिन दूसरे FMCG प्रोडक्ट्स में हो रही इस मनमानी पर कब लगेगी रोक!
FMCG प्रोडक्ट्स की भ्रामक पैकेजिंग का खेल लंबे समय से चल रहा है। इसको खत्म करने के लिए सरकार ने खाने के तेल में मानक पैकेजिंग नियम लागू किए हैं। सरकार ने तेल की भ्रामक पैकेजिंग पर रोक लगा दी है। इसके चलते 850 ml या 910 ml जैसी भ्रामक पैकेजिंग तो बंद हो जाएगी

आप सरसों का तेल कैसे खरीदते हैं? एक लीटर,आधा लीटर या दो या पांच लीटर की बोतल में। लेकिन क्या आपने देखा है कि तेल की उसी बोतल में 1 लीटर की जगह अब सिर्फ 960 ml तेल दिया जा रहा है। आप उसे एक लीटर का समझ कर खरीद रहे हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकार ने अब खाने के तेल में मानक पैकिंग के नियम लागू कर दिए हैं। इसलिए 850 ml या 910 ml जैसी भ्रामक मात्रा की बिक्री बंद हो जाएगी।

बता दें कि पिछले कुछ समय में कंपनियों ने सीधे दाम बढ़ाने के बजाय पैकेट का साइज छोटा करने की रणनीति अपना ली थी,जिसे बाजार की भाषा में'श्रिंकफ्लेशन'(Shrinkflation) कहा जाता है। इससे बाजार में 1 लीटर की जगह 650ml, 810ml, 850ml, 875ml, 900ml और 950ml जैसे अलग-अलग साइज के पैक बिकने लगे थे। ये पैकेट दिखने में लगभग 1 लीटर जैसे ही लगते थे और दाम में थोड़े कम होते थे। ग्राहकों को लगता था कि तेल सस्ता मिल रहा है,जबकि प्रति लीटर के हिसाब से वे ज्यादा कीमत चुका रहे होते थे।

नए नियमों के मुताबिक सरसों,सोयाबीन,सूरजमुखी,पाम ऑयल,मूंगफली और ब्लेंडेड ऑयल समेत सभी प्रमुख खाद्य तेल एक साइज में ही बेचे जा सकेंगे। ये 200 ग्राम, 500 ग्राम, 1 किलो, 2 किलो, 3 किलो, 4 किलो, 5 किलो, 15 किलो और 20 किलो के रहेंगे। सरकार के इस कदम से ग्राहकों को यह पता चलेगा कि वे कितनी मात्रा के लिए पैसे दे रहे हैं।

FMCG कंपनियां कई प्रोडक्ट्स की कर रहीं भ्रामक पैकेजिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें