FD Rate: सीनियर सिटीजन रिटायरमेंट के बाद कैपिटल प्रोटेक्शन और रेगुलर इनकम फ्लों के लिए एफडी में निवेश करते हैं। एफडी पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेगुलर इनकम की तरह काम करता है। एफडी में मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है। देश में कई प्राइवेट सेक्टर बैंक 8.10 फीसदी का ब्याज ऑफर करते है। यहां बता रहे हैं की बैंक सीनियर सिटीजन को तीन साल की एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं। उन्हें एक लाख रुपये निवेश करने पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा, ये बताया गया है।
