Home Car Loan Offer: त्योहारों के इस सीजन में दिवाली और भाई दूज के अवसर पर सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किए हैं। अगर आप घर, कार या फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करना चाहते हैं, तो ये अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती और प्रोसेसिंग फीस में छूट की घोषणा की है, जिससे लोग कम खर्च में अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा: होम लोन 8.40% की दर से बिना प्रोसेसिंग शुल्क के मिल रहा है, वहीं कार लोन 8.95% और पर्सनल लोन 10.80% की दर से शुरू हो रहा है। महिलाओं को पर्सनल लोन पर 10.55% की रियायती दर मिलती है। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर जनरल पब्लिक के लिए 7.30%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.80%, और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.90% ब्याज दे रहा है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र: होम लोन 8.35% और कार लोन 8.70% की दर से उपलब्ध है, जिसमें प्रोसेसिंग फीस माफ कर दी गई है।
LIC हाउसिंग फाइनेंस: होम लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क में 50% की छूट दी है।
SBI: भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन के प्रोसेसिंग शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया है।
इंडियन बैंक: फिक्स्ड डिपॉजिट पर 'IND Super 300 Days Scheme' में 7.05% और 'IND Super 400 Days Scheme' में 7.30% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% और सुपर सीनियर नागरिकों को 0.75% की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
पंजाब एंड सिंध बैंक: होम लोन 8.45% की दर से और वाहन लोन 8.64% की दर से मिल रहा है, जिसमें प्रोसेसिंग शुल्क माफ है।
एचडीएफसी बैंक: कार लोन 9.25% की दर से उपलब्ध है, जिसमें फोरक्लोजर चार्ज नहीं है। फिक्स्ड डिपॉजिट पर 2 वर्ष 11 महीने के लिए 7.35% और 4 वर्ष 7 महीने के लिए 7.40% ब्याज मिल रहा है। इन आकर्षक ऑफर्स से ग्राहकों के लिए इस त्योहारी सीजन में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है।