Get App

घर खरीदने का है प्लान? ये बैंक दिवाली में ऑफर कर रहे हैं सस्ता होम लोन

Home Car Loan Offer: त्योहारों के इस सीजन में दिवाली और भाई दूज के अवसर पर सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किए हैं। अगर आप घर, कार या फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करना चाहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 1:05 PM
घर खरीदने का है प्लान? ये बैंक दिवाली में ऑफर कर रहे हैं सस्ता होम लोन
Home Car Loan Offer: त्योहारों के इस सीजन में दिवाली और भाई दूज के अवसर पर सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किए हैं।

Home Car Loan Offer: त्योहारों के इस सीजन में दिवाली और भाई दूज के अवसर पर सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किए हैं। अगर आप घर, कार या फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करना चाहते हैं, तो ये अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती और प्रोसेसिंग फीस में छूट की घोषणा की है, जिससे लोग कम खर्च में अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

बैंकों के प्रमुख ऑफर

बैंक ऑफ बड़ौदा: होम लोन 8.40% की दर से बिना प्रोसेसिंग शुल्क के मिल रहा है, वहीं कार लोन 8.95% और पर्सनल लोन 10.80% की दर से शुरू हो रहा है। महिलाओं को पर्सनल लोन पर 10.55% की रियायती दर मिलती है। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर जनरल पब्लिक के लिए 7.30%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.80%, और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.90% ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: होम लोन 8.35% और कार लोन 8.70% की दर से उपलब्ध है, जिसमें प्रोसेसिंग फीस माफ कर दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें