Get App

FASTag से गलत कट गए हैं टोल के पैसे, यहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगा रिफंड, सरकार ने बनाए नए नियम

FASTag: यदि आपके फास्टैग अकाउंट से गलत टोल या टोल ज्यादा कट गया है, तो तुरंत इसकी शिकायत करें। आपको तुरंत इसका रिफंड मिलेगा। सरकार ने FASTag को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 4:09 PM
FASTag से गलत कट गए हैं टोल के पैसे, यहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगा रिफंड, सरकार ने बनाए नए नियम
FASTag: यदि आपके फास्टैग अकाउंट से गलत टोल कट या ज्यादा कट गया है, तो तुरंत इसकी शिकायत करें।

FASTag: यदि आपके फास्टैग अकाउंट से गलत टोल या टोल ज्यादा कट गया है, तो तुरंत इसकी शिकायत करें। आपको तुरंत इसका रिफंड मिलेगा। सरकार ने FASTag को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag वॉलेट से गलत कटौती के मामलों पर कड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने इस तरह के 250 मामलों में टोल ऑपरेटरों पर 1 लाख रुपये प्रति उल्लंघन का जुर्माना लगाया है। इस सख्ती के बाद गलत कटौती के मामलों में 70% की गिरावट दर्ज की गई है।

भारत में FASTag के जरिए हर महीने लगभग 30 करोड़ ट्रांजेक्शन होते हैं, लेकिन इसके बावजूद IHMCL को मंथली आधार पर लगभग 50 शिकायतें मिलती हैं।

क्या है गलत FASTag कटौती?

FASTag के माध्यम से गलत टोल कटौती तब होती है जब गाड़ी मालिक के FASTag अकाउंट से गलत तरीके से पैसे काट लिए जाते हैं। ऐसा होने के कई कारण हैं। हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें