Tomato Price: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश के कारण सप्लाई प्रभावित होने से राजधानी के बाजारों में टमाटर की कीमतें 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को कई सब्जी विक्रेताओं ने यह जानकारी दी। आजादपुर मंडी, गाजीपुर मंडी और ओखला सब्जी मंडी सहित दिल्ली की प्रमुख थोक सब्जी मंडियों में भी टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
