चार दिनों की तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है, लेकिन बैंक निफ्टी में 300 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई है। इधर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज OUTPERFM कर रहे हैं । इस बीच फार्मा और FMCG शेयरों आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। डिवीज लैब 3% उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही डॉक्टर रेड्डीज, ग्लेनमार्क फार्मा और बायोकॉन में भी रौनक देखने को मिल रही है। वहीं रियल्टी और NBFCs में आज मुनाफावसूली हो रही है। इस बीच सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में रौनक है। मुथूट फाइनेंस 3% से ज्यादा चढ़ा है। साथ ही मणप्पुरम में भी तेजी आई है। ऐसे में बाजार जानकार आपके निवेश को और भी बेहतर बनाने के लिए कुछ चुनिंदा स्टॉक लेकर आए है जिनमें दांव लगाकर आपकी कमाई दोगुनी हो सकती है। आइए इन स्टॉक्स पर डालते हैं एक नजर।
