Trading plan : मिडिल-ईस्ट युद्ध पर कल होने वाली शांति वार्ता पर सस्पेंस बना हुआ है। ईरान के बातचीत वाला ट्वीट हटाने से बाजार परेशान नजर आ रहा है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23800 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी भी 850 प्वाइंट कमजोर हुआ है। क्रूड में फिर से उछाल और रुपये की कमजोरी से सेंटिमेंट बिगड़ गए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप की तेजी भी गायब हो गई है। फिलहाल 2 बजे के आसपास सेंसेक्स 889.90 अंक या 1.15 प्रतिशत गिरकर 76,673 पर और निफ्टी 226.75 अंक या 0.94 प्रतिशत गिरकर 23,770.60 पर दिख रहा था।
