Get App

UPI Transaction Limit: UPI लिमिट से हैं परेशान? जानें कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी ट्रांजैक्शन सीमा

UPI Transaction Limit: UPI ट्रांजैक्शन की दैनिक सीमा आमतौर पर ₹1 लाख होती है, लेकिन बैंक और NPCI नियमों के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है। KYC पूरी करने और बैंक से अनुरोध करने पर लिमिट बढ़ाना संभव है, जिससे बड़े पेमेंट्स आसानी से किए जा सकें।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 15, 2026 पर 3:42 PM
UPI Transaction Limit: UPI लिमिट से हैं परेशान? जानें कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी ट्रांजैक्शन सीमा

डिजिटल पेमेंट के दौर में UPI (Unified Payments Interface) सबसे आसान और लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। रोजाना लाखों लोग किराया, स्कूल फीस, टिकट बुकिंग और शॉपिंग जैसी जरूरी पेमेंट्स UPI से करते हैं। लेकिन कई बार बड़े ट्रांजैक्शन के समय ऐप पर अचानक मैसेज आता है “Limit Exceeded”। यही वह पल होता है जब लोग समझते हैं कि UPI पर भी एक दैनिक सीमा (Daily Limit) तय है।

क्या है UPI लिमिट?

ज्यादातर बैंकों में सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए UPI की सीमा ₹1 लाख प्रति दिन होती है। यह सीमा हर 24 घंटे में रीसेट हो जाती है। लेकिन यह लिमिट केवल ऐप पर निर्भर नहीं करती, बल्कि तीन चीजों पर आधारित होती है NPCI के नियम, आपके बैंक की आंतरिक सीमा और कभी-कभी ऐप-लेवल कंट्रोल।

कब मिलती है ज्यादा लिमिट?

कुछ खास कैटेगरी जैसे IPO आवेदन, टैक्स पेमेंट, स्कूल या अस्पताल की फीस और सरकारी ट्रांजैक्शन में यह सीमा ₹2 लाख, ₹5 लाख या उससे भी अधिक हो सकती है। हालांकि, यह तभी संभव है जब आपका बैंक उस ट्रांजैक्शन के लिए उच्च सीमा को सक्षम करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें