Get App

UPS: सब्सक्राइबर्स 50% निवेश शेयरों में कर सकेंगे, 1 अप्रैल से लागू होने जा रही स्कीम 

unified pension scheme: एंप्लॉयीज की मांग पर सरकार यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लॉन्च करने जा रही है। इसमें केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज निवेश कर सकेंगे। एप्लॉयीज को रिटायरमेंट के बाद बेसिक सैलरी का 50 फीसदी पेंशन के रूप में मिलेगा। इस स्कीम में कम से कम 10 साल की नौकरी पूरी करने वाले एंप्लॉयी को प्रति माह कम से कम 10,000 रुपये पेंशन की गारंटी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 10:03 AM
UPS: सब्सक्राइबर्स 50% निवेश शेयरों में कर सकेंगे, 1 अप्रैल से लागू होने जा रही स्कीम 
पेंशन फंड रेगुलेटर पीएफआरडीए ने 19 मार्च को इस स्कीम के रेगुलेशंस नोटिफाइ कर दिए हैं।

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के सब्सक्राइबर्स अपने 50 फीसदी रिटायरमेंट फंड का निवेश इक्विटी में कर सकेंगे। पेंशन फंड रेगुलेटर पीएफआरडीए ने 19 मार्च को इस स्कीम के रेगुलेशंस नोटिफाइ कर दिए हैं। इसके मुताबिक, यूपीएस के सब्सक्राइबर्स को पेंशन फंड का विकल्प भी मिलेगा। यह स्कीम 1 अप्रैल से लागू होने जा रही है।

इस स्कीम के नए रेगुलेशंस के मुताबिक, यूपीएस सब्सक्राइबर्स के पास ये विकल्प होंगे:

1. सब्सक्राइबर्स अपना 100 फीसदी पैसा सरकारी सिक्योरिटी (स्कीम जी) में निवेश कर सकेंगे।

2.सब्सक्राइबर्स के पास निम्नलिखित लाइफ साइकिल-आधारित स्कीमों में निवेश का विकल्प होगा:

A-कंजरवेटिव लाइफ साइकिल फंड, जिसके लिए शेयरों में मैक्सिमम निवेश की सीमा 25 फीसदी होगी (एलसी-25)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें