Get App

सरकार ने पेंशनर्स के लिए लॉन्च किया पोर्टल, जानें क्या है 'Bhavishya' पोर्टल, जहां मिलेंगी सभी सर्विस

सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सहयोग से 'भविष्य 9.0' (Bhavishya 9.0) पोर्टल विकसित किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2022 पर 7:38 PM
सरकार ने पेंशनर्स के लिए लॉन्च किया पोर्टल, जानें क्या है 'Bhavishya' पोर्टल, जहां मिलेंगी सभी सर्विस
सरकार ने पेंशनर्स के लिए लॉन्च किया नया वेब पोर्टल।

सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सहयोग से 'भविष्य 9.0' (Bhavishya 9.0) पोर्टल विकसित किया। केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' बढ़ाने के मकसद से ऐसा किया गया है।

क्या है भविष्य

पोर्टल पर 'Bhavishya' का लिंक https://bhavishya.nic.in है। इस ऐप पर रिटायरमेंट फंड के बैलेंस की इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसिंग रियल टाइम ट्रैकिंग होती है। सभी रिटायर हुए लोगों की पेंशन की फाइल यहां ट्रैक पर नजर आएगी। ‘CPENGRAMS’ केंद्रीकृत पेंशन शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के अलावा यहां भी होगी।  केंद्रीय राज्य मंत्री (IC) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय राज्य मंत्री (आईसी) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधान मंत्री कार्यालय और कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के MoS ने 18 अक्टूबर 2022 को एकीकृत पेंशनभोगियों का पोर्टल लॉन्च किया है।

मिलेगी सभी जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें