यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) तत्काल इंटर-बैंक ट्रांजेक्शन के लिए एक एप्लिकेशन है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का बनाया यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक रेगुलेट करता है। UPI आपके मोबाइल डिवाइस से दो बैंक खातों के बीच रियल टाइम पैसा ट्रांसफर करने की इजाजत देता है। यूपीआई के जरिए मनी ट्रांसफर 24×7 काम करता है।
