Get App

UPI Lite यूजर्स के लिए खुशखबरी! अपने बैंक अकाउंट में फंड्स को ले सकते हैं वापिस, जानिये कैसे

UPI Lite: अब UPI Lite यूजर्स को अपना बैलेंस निकालने के लिए इसे डिसेबल करने की जरूरत नहीं होगी। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक नए सर्कुलर में बैंक, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSP) और UPI Lite-इनेबल्ड ऐप्स को 31 मार्च 2025 तक ‘ट्रांसफर आउट’ फीचर को लागू करने का निर्देश दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2025 पर 7:06 PM
UPI Lite यूजर्स के लिए खुशखबरी! अपने बैंक अकाउंट में फंड्स को ले सकते हैं वापिस, जानिये कैसे
अब UPI Lite यूजर्स को अपना बैलेंस निकालने के लिए इसे डिसेबल करने की जरूरत नहीं होगी।

UPI Lite: अब UPI Lite यूजर्स को अपना बैलेंस निकालने के लिए इसे डिसेबल करने की जरूरत नहीं होगी। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक नए सर्कुलर में बैंक, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSP) और UPI Lite-इनेबल्ड ऐप्स को 31 मार्च 2025 तक ‘ट्रांसफर आउट’ फीचर को लागू करने का निर्देश दिया है।

क्या बदलेगा UPI Lite यूजर्स के लिए?a

अभी तक UPI Lite वॉलेट में केवल पैसे जोड़ने की सुविधा थी, लेकिन निकालने या बैंक में वापिस ट्रांसफर करने का ऑप्शन नहीं था। बैलेंस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पहले UPI Lite को डिसेबल करना पड़ता था, जिसके बाद उनका बचा बैलेंस बैंक खाते में लौट आता था।

अब नए ‘ट्रांसफर आउट’ फीचर से यूजर्स बिना UPI Lite डिसेबल किए ही अपना बैलेंस निकालकर अपने लिंक्ड बैंक खाते में वापस भेज सकेंगे। इस ट्रांजेक्शन की पहचान के लिए NPCI ने ‘परपज कोड 46’ तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें