UPI Down: यूपीआई सेवाएं ठप; पेमेंट ऐप्स पर फेल हो रहा ट्रांजैक्शन, यूजर्स परेशान

भारत में UPI पेमेंट में दिक्कत आ रही है। Google Pay, Paytm और SBI सहित कई प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन फेल हुए। Downdetector ने शाम 7 बजे के आसपास यूजर्स की शिकायतों में तेज वृद्धि दर्ज की। इस मामले में NPCI ने अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 10:16 PM
Story continues below Advertisement
यूजर्स Google Pay, Paytm और अन्य बैंकिंग ऐप्स पर पेमेंट फेल होने की शिकायत कर रहे हैं।

UPI Outage: देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन में दिक्कत आ रही है। यूजर्स Google Pay, Paytm और अन्य बैंकिंग ऐप्स पर पेमेंट फेल होने की शिकायत कर रहे हैं। Downdetector के अनुसार, शाम के समय आउटेज की रिपोर्ट में तेजी आई। इससे ट्रांजैक्शन, फंड ट्रांसफर और लॉगिन एक्सेस पर असर पड़ा।

UPI को संचालित करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)  ने देर शाम बयान जारी करके बताया कि कुछ टेक्निकल इश्यू के चलते पेमेंट फेल रहे थे, जिसे अब ठीक कर दिया गया है।

किस पेमेंट ऐप में ज्यादा परेशानी


Google Pay यूजर्स ने सबसे ज्यादा समस्याएं भुगतान (72%) में रिपोर्ट कीं। इसके बाद वेबसाइट एक्सेस (14%) और ऐप से संबंधित समस्याएं (14%) थीं। इसी तरह, Paytm पर 86% शिकायतें भुगतान से जुड़ी थीं। वहीं, लॉगिन और खरीदारी संबंधी समस्याओं का प्रतिशत क्रमशः 9% और 6% था।

बैंकिंग ऐप्स भी प्रभावित

यह समस्या बैंकिंग सेवाओं तक भी पहुंच गई। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के यूजर्स को फंड ट्रांसफर (47%), मोबाइल बैंकिंग (37%) और ऑनलाइन बैंकिंग (16%) में दिक्कत का सामना करना पड़ा। UPI सिस्टम पर कुल मिलाकर 84% शिकायतें पेमेंट फेल होने से संबंधित थीं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शिकायत की

Downdetector के अनुसार, ये समस्याएं देर दोपहर से शुरू हुईं, और शाम 7 बजे के आसपास शिकायतों में तेज उछाल देखा गया। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने ट्रांजैक्शन फेल होने और फंड ट्रांसफर में देरी की शिकायत की।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को संचालित करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक बयान जारी किया। NPCI  ने कहा कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से कुछ समय के लिए ट्रांजैक्शन फेल हो रहे थे।

NPCI ने कहा, "अब समस्या को ठीक कर दिया गया है और सिस्टम स्थिर हो चुका है। यूजर्सको हुई असुविधा के लिए खेद है।"

यह भी पढ़ें: Bank Loan: Gen Z को क्रेडिट कार्ड और लोन देने में हिचक रहे बैंक, क्या है वजह?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।