UPI ने लोगों के पेमेंट करने के तरीके को पूरी तरफ से बदल दिया है। भारत में इस समय ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए UPI का यूज करते हैं। इसने लोगों के लिए रोजाना पेमेंट करने के प्रोसेस को काफी आसान बना दिया है। लोग बस कुछ ही क्लिक में पैसे भेज और ले सकते हैं। अब इस प्रोसेस को और भी आसान और तेज बनाने के लिए कुछ बदलाव हुए हैं। 16 जून, 2025 यानी आज से UPI द्नारा पेमेंट आदि करने के लिए रेस्पॉन्स टाइम को कम कर दिया गया है। इसके अलावा, बैलेंस की जांच करने से लेकर ऑटो-पेमेंट के तरीके तक, कई चीजों को अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि लोगों के लिए पेमेंट करना और भी आसान बनाया जाएगा। आइये जानते हैं यूपीआई में हो रहे क्या बड़े बदलाव।
