भारतीय टूरिस्ट के लिए कंबोडिया, मालदीव, थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका में सबसे कम वीजा फीस है। ये पांचों देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल भी देते हैं। इसके चलते इन देशों में भारतीयों के लिए यात्रा करना आसान और किफायती है। आइए जानते हैं इन देशों में भारतीयों के लिए कितनी है वीजा फीस और यहां यात्रा के दौरान क्या डॉक्यूमेंट रखने चाहिए।
