दिल्ली में चाहिए अपना घर? DDA दे रहा है 38 लाख रुपये में घर, आज से शुरू हो गया रजिस्ट्रेशन

DDA: दिल्ली में अपना घर लेने का प्लान है तो अच्छा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आज मंगलवार 26 अगस्त से अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 के लिए ई-ऑक्शन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू कर दिया है। यह स्कीम डीडीए दिल्ली-NCR के कुछ खास इलाकों में बने रेडी-टू-मूव फ्लैट्स के लिए लाई गई है

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
DDA: दिल्ली में अपना घर लेने का प्लान है तो अच्छा मौका है।

DDA: दिल्ली में अपना घर लेने का प्लान है तो अच्छा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आज मंगलवार 26 अगस्त से अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 के लिए ई-ऑक्शन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू कर दिया है। यह स्कीम डीडीए दिल्ली-NCR के कुछ खास इलाकों में बने रेडी-टू-मूव फ्लैट्स के लिए लाई गई है। रजिस्ट्रेशन की विंडो खुल चुकी है। लोग आधिकारिक वेबसाइट eservices.dda.org.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

DDA ने जानकारी दी है कि ई-ऑक्शन रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन EMD जमा करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर, शाम 6 बजे तक होगी, जबकि आवेदन का अंतिम सबमिशन 26 सितंबर शाम 6 बजे तक किया जा सकेगा। इस स्कीम में वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका और पीतमपुरा जैसे दिल्ली के बड़े इलाकों में फ्लैट उपलब्ध होंगे।

इस प्रीमियम हाउसिंग स्कीम में कुल 311 फ्लैट्स बिक्री के लिए रखे गए हैं, जिनमें HIG, MIG और LIG कैटेगरी के विकल्प होंगे। ये फ्लैट्स जसोला (Pocket 9B) और द्वारका सेक्टर 16B और 19B जैसे प्रमुख सेक्टर्स में हैं। इसके अलावा 16 कार गैराज (पीतमपुरा में) और 51 स्कूटर गैराज (मॉल रोड और अशोक विहार में) भी स्कीम का हिस्सा हैं। खास बात यह है कि अप्लाई सिर्फ ऑनलाइन और ई-ऑक्शन मोड से ही किया जा सकता है, ऑफलाइन आवेदन की कोई सुविधा नहीं है।


फ्लैट्स और कीमतें

HIG फ्लैट्स: रिजर्व प्राइस 1.64 करोड़ रुपये से 2.54 करोड़ रुपये तक

MIG फ्लैट्स: रिजर्व प्राइस 60 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये तक

LIG फ्लैट्स: रिजर्व प्राइस 39 लाख रुपये से 54 लाख रुपये तक

SFS कैटेगरी-II फ्लैट्स: 90 लाख रुपये से 1.07 करोड़ रुपये तक

EHS (Expandable Housing Scheme): लगभग 38.7 लाख रुपये से शुरू

कार गैराज: करीब 3.17 लाख रुपये

स्कूटर गैराज: लगभग 43 लाख रुपये

DDA की यह स्कीम जुलाई 2025 में उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूरी दी गई थी। प्राधिकरण का कहना है कि यह योजना सिर्फ घर ही नहीं बल्कि पार्किंग की भी पूरी सुविधा देगी।

Gold Rate Today: सोने के भाव में 26 अगस्त को बढ़त रही, जानिये मंगलवार को क्या रहा गोल्ड रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।