पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा पेंडिंग DA एरियर, मार्च 2026 से शुरू होगा पेमेंट

West Bengal DA Arear: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि लंबे समय से पेंडिंग महंगाई भत्ता (DA) का एरियर मार्च 2026 से देना शुरू किया जाएगा। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और रिटायर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 5:15 PM
Story continues below Advertisement
West Bengal DA Arear: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

West Bengal DA Arear: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि लंबे समय से पेंडिंग महंगाई भत्ता (DA) का एरियर मार्च 2026 से देना शुरू किया जाएगा। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और रिटायर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एरियर का पेमेंट किया जाएगा।

किन लोगों को मिलेगा फायदा

राज्य सरकार के कर्मचारी

पेंशनर


स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी

अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारी और पेंशनर

पंचायत और नगर निकायों के कर्मचारी

यह एरियर Revision of Pay and Allowances (ROPA) 2009 से जुड़ा हुआ है, जिसके तहत राज्य कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में रिवीजन किया गया था।

कब से मिलेगा पैसा

राज्य सरकार के अनुसार पात्र कर्मचारियों और पेंशनरों को मार्च 2026 से एरियर का अमाउंट मिलना शुरू हो जाएगा। पेमेंट का प्रोसेस वित्त विभाग के तय नियमों के अनुसार पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों से किया गया वादा पूरा किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी दिए थे निर्देश

DA एरियर का मामला अदालत तक भी पहुंच चुका था। कुछ राज्य सरकारी कर्मचारियों ने बकाया पेमेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि 31 मार्च 2026 तक बकाया DA का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा जारी किया जाए। इससे कर्मचारियों को आंशिक राहत मिली है।

चुनाव से पहले बड़ा फैसला

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही पुजारियों और मुअज्जिनों को दिए जाने वाले मानदेय में बढ़ोतरी की भी घोषणा की है।

कर्मचारियों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है DA

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का अहम हिस्सा होता है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के असर को कम करना होता है। अगर DA का पेमेंट लंबे समय तक नहीं होता, तो कर्मचारियों और खासकर पेंशनरों के घरेलू बजट पर असर पड़ता है।

Bank Holidays: कल 17 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी, कहां नहीं खुलेंगी ब्रांच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।