हर इंसान अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोन लेता है चाहे घर हो, गाड़ी हो या पढ़ाई। लेकिन लोन लेने के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है समय पर EMI चुकाना। हाल ही में क्रेडिट रिपोर्ट में एक नया शब्द SMA (Special Mention Account) अलर्ट चर्चा में है । यह चेतावनी आपके क्रेडिट स्कोर और भविष्य की वित्तीय योजनाओं पर गहरा असर डाल सकती है।
