अगर आप नौकरी करते हैं और आपका PF कटता है, तो आपके लिए एक काम की खबर है। बहुत से कर्मचारी यह नहीं जानते कि EPFO अपने सदस्यों को बिना कोई प्रीमियम लिए 7 लाख रुपये तक का मुफ्त जीवन बीमा भी देता है। खास बात यह है कि इसके लिए कर्मचारी को अलग से कोई पैसा नहीं देना पड़ता। जरूरत सिर्फ इतनी है कि EPF खाते में नॉमिनी की जानकारी सही और अपडेट हो।
